Advertisement

15 से 17 तक चलेगा सायन कार्निवाल-2

मुंबई। सायन कार्निवाल 2 का आयोजन न्यू होप फाउंडेशन द्वारा सायन पूर्व के न्यू एसआईईएस कॉलेज परिसर में किया जाएगा। 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाले कार्निवाल (मेले) में हर वर्ग और हर आयु के लोगों के मनोरंजन का भरपूर साधन है। यह जानकारी फाउंडेशन के आजीवन सदस्य संजय बी भारतीय ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दशक से न्यू होप फाउंडेशन द्वारा मुंबई सहित सायन परिसर में अतुलनीय सामाजिक कार्यों को किया जा रहा है। जिसके कारण फाउंडेशन के साथ लोग लगातार जुड़ते ही जा रहे हैं। सायन कार्निवाल 2 से होने वाली आमदनी को मूक-बधिर, विकलांग व अपंगों और विधवाओं में वितरण किया जाता है, इसके बाद भी कमाई का कुछ हिस्सा बचा तो उस रकम को मंदबुद्धि स्कूलों में बांट दिया जाता है। पिछले साल संपन्न हुए कार्निवाल की आमदनी करीब मुंबई के मंदबुद्धि स्कूलों में वितरण किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *