Advertisement

मंडल का दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

मुंबई। चेंबूर कालोनी के तोलाराम टावर में श्री मनसा देवी जागरण मंडल द्वारा 19वां दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 23 से 24 फरवरी तक चले इस आयोजन में गुरूनानक साहेब सुखमनी पथ और माता के हवन के बाद श्री सत्यनारायण पूजा, माता की विशाल चौकी व झुलेलाल बेहराना साहेब (वरूण देवता) की पूजा अर्चना की गई, साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्री मनसा देवी जागरण मंडल द्वारा 19वां स्थापना दिवस के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन चेंबूर कॉलोनी के तोलाराम नगर में स्थित तोलाराम टावर परिसर में संपन्न हुआ। 23 फरवरी को माता का हवन, गुरूनानक साहेब सुखमनी पथ कथा और 24 फरवरी को श्री सत्यनारायण पूजा, माता की विशाल चौकी व झुलेलाल बेहराना साहेब (वरूण देवता) की पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं महाभंडारा में करीब ढाई से तीन हजार लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में सोसायटी के लोगों के अलावा तोलाराम नगर के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व महाप्रसाद में शामिल हुए। मजे की बात यह है कि इस मंडल में कोई भी अध्यक्ष या अन्य पदों पर नहीं है।

लेकिन मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सदस्यों के सहयोग से चलने वाले श्री मनसा देवी जागरण मंडल द्वारा हर साल इस तरह का भव्य कार्यक्रम किया जाता है। करीब 19 साल पहले इस मंडल की स्थापना छोटे पैमाने पर की गई थी। जो अब भव्य रूप ले चुका है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश लोहाना, हरेश शामबास, राजू मुतरेजा आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *