मुंबई। गणपति विसर्जन की पूर्व संध्या स्वस्तिक चेंबर स्थित शिवाजीनगर सार्वजनिक उत्सव मंडल में कुणाल बी जगवानी (सतु) ने सपरिवार आराध्य देव का दर्शन किया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख कार्यवाहक कृष्णा सोनी व अन्य सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लगभग 28 वर्षों से मंडल द्वारा विधिवत रूप से आरती व पूजा अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं इस मंडल द्वारा भाईचारे का संदेश भी दिया जा रहा है। इसके अलावा मंडल में महाप्रसाद व महाभंडारा का आयोजन भी सुचारू रूप से चलाया गया।
गौरतलब है कि इस मंडल की शुरूआत शिवाजीनगर के गणेश भक्त समाजसेवकों ने की थी। इस परंपरा को मौजूदा सदस्यों ने और भी निखारने की कोशिश की है। शिवाजीनगर सार्वजनिक उत्सव मंडल के प्रमुख कार्यवाहकों में पूर्व अध्यक्ष बाबू स्वामी, कृष्णा सोनी, राजू पाटील, दिनेश गायकवाड, हरीशचंद्र पाटील, निर्मला शेट्टी, लीला पाटील और सुनिता सोनी हैं। इन सभी सदस्यों की मेहनत व मशक्कत के कारण शिवाजीनगर सार्वजनिक उत्सव मंडल भव्य रूप लेता जा रहा है। मंडल के सदस्यों के अनुसार यहां शाम की आरती में बड़ी संख्या में नगरवासियों के अलावा पास पड़ोस के लोग शामिल होते हैं। मंडल की आरती में हर दिन कोई न कोई विशेष अतिथि का समावेश रहता है। दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में मंडल द्वारा आरती के बाद महाप्रसाद फिर भंडारा का वितरण किया जाता है।
सोनी ने बताया कि गणपति विर्सजन की पूर्व संध्या चेंबूर कैंप के कुणाल बी जगवानी (सतु) ने सपरिवार गजानन का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जगवानी को मंडल द्वारा पुष्प गुच्छ, श्रीफल देकर व शाल ओढा करसम्मानित किया गया। वहीं राजू पाटील ने कहा कि हमारे मंडल द्वारा गणमान्यों को सम्मानित करने की परंपरा रही है। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि इस मंडल के खजांची इरशाद शेख और उप खजांची दिलबर सैय्यद अली नाम के मुस्लिम सदस्य है। इस मंडल द्वारा हिंदु- मुस्लिम एकता का लाजवाब मिसाल दिया जा रहा है।
हालांकि मंडल के अध्यक्ष विजय आर हलवाई, उपाध्यक्ष युवराज शेट्टे, सचिव कुणाल एच पाटील और उप सचिव यश खाडे हैं। उल्लेखनीय है कि शिवाजीनगर सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा गणेशोत्सव के साथ-साथ भाईचारे का मिसाल भी दिया जा रहा है। इसी के साथ आज 23 सितंबर को आराध्य देव की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply