Advertisement

मुंबई में होगी मिर्जा गालिब के नाम की दीवार

मुंबई। मुंबई के नागपाड़ा में मिर्जा गालिब के नाम एक दीवार का उद्घाटन होने वाला है। इस दीवार पर गालिब की एक शानदार आकृति उकेरी गई है। इस आकृति को तुषार शिंदे और दामोदर अवारे नाम के दो मूर्तिकारों ने तैयार किया है।

नागपाड़ा के सौंदर्यीकरण की मुहिम शुरू करने वाले स्थानीय पार्षद रईस शेख ने कहा, ‘जहां कई फिल्मों और सीरियल्स से मिर्जा गालिब को प्रसिद्धि मिली, वहीं एक यह भी छवि बनी कि गालिब एक पियक्कड़ और मुजरा देखने वाले व्यक्ति थे। यह दीवार गालिब को इतिहास के एक अहम हिस्से के तौर पर दिखाती है।’

दीवार पर गालिब की यह आकृति तैयार करने में तीन महीने का समय लगा। दीवार पर लाल किले के आखिरी मुशायरे और 1857 के सैनिक विद्रोह को भी चित्रित किया गया है।

उर्दू पत्रकार और लेखक सईद हमीद को पार्षद रईस शेख ने मिर्जा गालिब के नाम इस दीवार के निर्माण के लिए अडवाइजर के तौर पर रखा था। उन्होंने कहा, ‘कलाकारों ने गालिब को शराब और लड़कियों के मुरीद के तौर पर दिखाया है। लेकिन गालिब इतने ही नहीं है, उनका कद इस छवि से कहीं बड़ा है। वह 1857 की क्रांति के समय अहम कवि और शायर थे।’

मिर्जा गालिब पर टीवी सीरियल बनाने वाले गीतकार जावेद अख्तर और ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह बीएमसी अधिकारियों के साथ इस दीवार का उदघाटन करेंगे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *