Advertisement

लाखों का गहना चुराने वाला नौकर गिरफ्तार

मुंबई। एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने दहिसर में सोने के कारखाना मालिक के विश्वास का खून कर लाखों का गहने लेकर फरार नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 43 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। दहिसर (प.) में सोने के गहने बनाने का कारखाना है। इस कारखाने में एक नौकर सालों से काम करता था। कारखाना मालिक उस पर बहुत विश्वास करता था।

कारखाना मालिक ने उसे कारखाने की चाबी दे रखी थी। पिछले महीने उसकी नियत खराब हो गयी और 43 लाख रुपए के गहने कारखाने से लेकर फरार हो गया। कारखाना मालिक ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। कारखाना मालिक ने एमचबी पुलिस स्टेशन में गहने चोरी की शिकायत दर्ज करवायी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक जाधव के नेतृत्व पुलिस निरीक्षक धनंजय लिंगाडे, विजय कांदलगांवकर, आहेर, सहायक पुलिस निरीक्षक पाटिल, उप निरीक्षक निरगुडे और धोत्रे की टीम ने मामले की छानबीन कर 48 घंटे के अंदर आरोपी नौकर को ढूंढ निकाला। उसके पास से चोरी किए गए 43 लाख के गहने बरामद कर लिए।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *