मुंबई। मुंबई महापालिका मुख्यालय के सामने तैयार किये ‘सेल्फी पॉईंट’ की ही तरह शहर व उपनगरों में समुद्र किनारे, प्राचीन धरोहर व पर्यटन स्थलों पर भी ‘सेल्फी पॉईंट’ निर्माण करने का विचार मुंबई मनपा कर रही है। इस संदर्भ में सपा की नगरसेविका रुख्साना नाजिम सिद्दीकी ने एक प्रस्ताव तैयार कर मनपा की आम सभा में पेश किया है। सपा नगरसेविका सिद्दीकी ने प्रस्ताव में कहा है कि मुंबई में गिरगांव, दादर, बांद्रा, माहिम, वर्सोवा, गोराई, आक्सा सहित अन्य स्थानों पर चौपाटियां है।
इसी तरह मुंबई में बहुत से प्राचीन इमारतें एवं अन्य पर्यटन स्थल भी हैं, जहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में सेल्फी का चलन तेजी से बढ़ा है सेल्फी निकालते समय कभी- कभी युवाओं का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना हो जाती है। कई बार सेल्फी लेते समय दुर्घटना में मौत भी हो जाती है। जिन स्थानों पर दुर्घटना हुई वहां सेल्फी पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन युवाओं में सेल्फी के मोह के चलते प्रतिबंध सफल नहीं हो पाया है। जिसको देखते हुए सेल्फी पर प्रतिबंध लगाने की बजाय समुद्र के किनारे, मनोरंजन मैदानों, पर्यटन स्थलों आदि स्थानों पर ‘ सेल्फी पॉईंट’ का निर्माण किया जाना चाहिए। जिसकी वजह से कोई व्यक्ति कहीं भी जा कर सेल्फी नहीं निकलेगा और दुर्घटना नहीं होगी।
![]()












Leave a Reply