Advertisement

कंस्ट्रक्शन साइट पर मचान गिरने से 7 मजदूर घायल

मुंबई। ठाणे के बालकुम एरिया में सोमवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मचान ढह जाने से सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कंस्ट्रक्शन साइट रनवाल गार्डेन सिटी कॉम्प्लेक्स में चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर बांस की मचान बनाई गई थी। इसी पर खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक यह मचान टूट गई और इसके ऊपर खड़े होकर काम कर रहे सभी मजदूर नीचे गिर गए।

नीचे पत्थर, कंकरीट और कंस्ट्रक्शन का सामान पड़ा था जिसके ऊपर मजदूर आ गए। हालांकि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सात मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सात मजदूरों में तीन की हालत अत्यंत गंभीर है।  सभी को अस्पताल में इलाज के लिए ठाणे के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अति गंभीर मजदूरों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *