Advertisement

सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया

मुंबई: चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2018 वीं जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ नवी मुंबई के ऐरोली में मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों के अलावा समाज के गणमान्यों ने उनकी तसवीर पर पुष्प सुमन व माला पहनाकर उन्हें याद किया। कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जन्मोत्सव के मौके पर मुंबई और महाराष्ट्र के लोगो ने शिरकत की।

गौरतलब है कि फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में उनके अनुयायो की मौजूदगी में समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।ऐरोली नवी मुंबई के संत सावता मंडल माली हॉल में कार्यक्रम का उदघाटन भाषण इस संगठन के मुख्य संरक्षक मनोज कृष्णा ने दिया एवं अध्यक्षीय भाषण संगठन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने दिया। सिन्हा ने सम्राट अशोक के जीवन से जुड़ी सभी बातों को बड़ी संक्षिप्त में पेश किया।

इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि एवं सिंहगढ़ टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी पुणे के फाउंडर एवं चीफ मैनेजिंग ट्रस्टी प्रो एम एन नवले, विशिष्ट अतिथि डॉ. एल एम सिंह, श्री डी. के माली ने भी इस अवसर पर समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की विचार रखी। इस संगठन के सचिव सच्चिदानंद सिन्हा ने सम्राट अशोक के बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में समाज को अधिक जोर देने के लिए कुशवाहा, मौर्य माली समाज चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज का उद्देश्य है कि गरीब, बीमार लोगों की सहायता करना। समाज को संगठित करना।

कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन की तरफ से बैंक, रेलवे, SSC, UPSC प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए समाज के लोगों के लिए कोचिंग क्लासेज की व्यवस्था डोंबिवली दिशा कोचिंग क्लासेज में की है। इस संगठन को आगे बढ़ाने में निम्नलिखित सदस्यों का योगदान है। डॉ ललित कुमार, श्री प्रभाकर रंजन, श्री अतुल कुमार, श्री सुनील दत्त, लालमोहन सिंह, गोबिंदसिंह कुशवाहा, गंगेश कुमार, सूर्य प्रकाश, सुशील सिंह, राम प्रवेश सिंह, ताराभूषण सिंह, एस पी सिंह, अर्जुन सिंह, रंगलाल सिंह, सतेंद्र कुमार, एस जे मुराई, अभिषेक कुमार, राजेश मेहता, सी के प्रसाद, सी एस कुशवाहा, श्रीमती मोनिका सिन्हा, माधुरी दत्ता, डॉ अभिलाषा रश्मि, डॉ कुमार राजीव, किरण मेहता, डॉ वीना कुमारी, रजनी मेहता। श्रीमती भावना मुराई ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे एवं सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *