Advertisement

छात्रों के नुक्कड़ नाटक में जुहू में लगी भीड़

मुश्ताक खान/ मुंबई। हाल ही में रोटरेक्ट मुंबई डिस्ट्रिक्ट (आर आई डी 3141) द्वारा वर्ल्ड रिस्पॉन्सिबल यूथ डे (World responsible youth day) मनाया गया। इस अवसर पर देश की युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। क्लब के कार्यों से प्रभावित होकर शहर व उपनगरों के करीब 30 क्लब के 550 से भी अधिक सदस्य जुड़ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार क्लब के इस कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब ऑफ एनएम कॉलेज (Rotaract Club of NM College) को भी जिम्मेदारी दी गई। कॉलेज के हिस्से में महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। कॉलेज के छात्रों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए, जुहू बीच पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। छात्र व छात्राओं की प्रस्तुति को काफी पसंद किया गया, जिसकी चर्चा मुंबई सहित देश के अन्य हिस्सों में की जा रही है।

गौरतलब है की इस बार वर्ल्ड रिस्पॉन्सिबल यूथ डे का कार्यक्रम से प्रभावित होकर मुंबई के करीब 30 क्लब के 550 से भी अधिक सदस्य जुड़ गए हैं। इस तरह सभी अलग-अलग क्लब को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। इनमें स्वच्छ भारत अभियान भी शामिल है। क्लब के सक्रिय सदस्यों द्वारा नेत्रदान (आई डोनेशन) के मुद्दे पर भव्य नाटक का आयोजन किया गया। बता दें कि क्लब अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए मनपा के विद्यालयों और अनाथ आश्रमों के छात्र व उनके अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया।

बता दें कि क्लब द्वारा मुंबई के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 65 से ही अधिक नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम कर चुकी है। इनमें रोटरेक्ट क्लब ऑफ एनएम कॉलेज का भी समावेश है। रोटरेक्ट मुंबई डिस्ट्रिक्ट (आर आई डी 3141) के सदस्यों का मानना है की हमारे प्रयास से कुछ तो बदलाव आएगा। नैतिकता की इस लड़ाई में देर से ही सही हमें सफलता जरूर मिलेगी और बिखरे हुए समाज में बदलाव भी आएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *