Advertisement

सीआईएसएफ के जवानों ने दी गणपति बप्पा को सलामी

मुश्ताक खान/ मुंबई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)  द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव आरसीएफएल कॉलोनी (RCFL Colony) के मैदान में संपन्न होने जा रहा है। सीआईएसएफ (CISF) की कमांडेंट रूची आनंद के मार्ग दर्शन में विभागीय आधिकारी व कर्मचारियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर यहां के तेज तर्रर सीआईएसएफ के निरीक्षक मनोहर लाल कटारिया (अपराध विभाग) के तबादले पर असिस्टेंट कमांडेट अक्षय उपाध्याय ने शॉल और श्रीफल देकर विदा किया।

सीआईएसएफ द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव (Ganeshotsav) में आरती व सत्यनारायण पूजा के दौरान विभागीय आधिकारियों व कर्मचारियों सहित उनके परिवार के सदस्यों का बड़ा जत्था उपस्थित रहता था। दस दिनों तक चले महोत्सव में सीआईएसएफ के अलावा बाहर से भी श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए आते थे। यहां भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन विभाग द्वारा किया गया था। आरसीएफएल के सीआईएसएफ की कमांडेंट रूची आनंद ने बताया कि गाजे बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *