मुंबई। चेंबूर के श्री मर्यादा पुरूषोत्तम रामलीला समिति द्वारा दिल्ली से मंगाया गया 42 फीट के रावण के पुतले को विजयादशमी की संध्या रामभक्तों ने वध कर दिया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि पहली बार मुंबई की किसी समिति द्वारा दिल्ली से रावण का पुतला मंगाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मर्यादा पुरूषोत्तम रामलीला समिति द्वारा चेंबूर पूर्व के गांधी मैदान (रामलीला मैदान) में 21 से 30 सितंबर तक चले रामलीला में नारद मोह, पृथ्वी पुकार, राम जन्म, मुनी आगम से लेकर सीता हरण, जटायु मोक्ष, राम शबरी भेंट, सीता खोज, लंका दहन, सेतु बंध, लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी प्रसंग, कुम्भ करण वध, मेघनाथ वध, यही अहिरावण वध और दशहरा विजय दशमी के दिन राम -रावण युद्ध, राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
इस आयोजन में चेंबूर सहित मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से रामभक्तों ने समिति को सहयोग देने के साथ-साथ सपरिवार रामलीला का आनंद लिया। समिति के प्रवर्तक डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल ने बता की हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए रामलीला महोत्सव का उद्घाटन चेंबूर के विधायक प्रकाश फातर्पेकर ने किया वहीं समिति के सदस्य श्याम लोहार और नवभारत के शहर संपादक बृजमोहन पांडेय ने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर रावण के पुतले का वध कर दिया।
रामलीला के दौरान दैनिक निर्भय पार्थिक के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी कुमार मित्रा भी सपरिवार आरती में शामिल हुए। इनके अलावा महावीर प्रसाद गुप्ता, नगरसेवक महादेव शिवगण, नगरसेविका आशा ताई मराठे, वीपुल लखानी, पूर्व सांसद संजय निरूपम, एकनाथ गायकवाड, लक्ष्मण कोठारी आदि गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समिति के अध्यक्ष राम बदलूराम अग्रवाल, कार्याध्यक्ष कुणाल ओमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, मंत्री अरविंद तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश खंडेलवाल आदि है।
![]()












Leave a Reply