संवाददाता/ मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई में उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक आर एन सिंह को फिर से चुन लिए गया है। उन्हें उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से सातवीं बार अपना अध्यक्ष चुना है। इस अवसर पर सिंह ने कसम खाई कि वे उत्तर भारतीय और हिंदी समाज के लोगों की सतत सेवा करते रहेंगे और उनकी मदद में हमेशा दो कदम आगे रहेंगे।
गौरतलब है कि 7वीं बार संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा विधायक आर एन सिंह ने कहा कि मुंबई में उपचार कराने के लिए आने वाले जरूरतमंद उत्तर भारतीयों के लिए संघ द्वारा गेस्ट हाउस की सुविधा मुहैया करायी जा रही है, ताकि मरीज के उपचार के दौरान उन्हें रहने की सुविधा मुहैया मिल सके। बांद्रा पूर्व बीकेसी स्थित संघ भवन के कार्यालय में मंगलवार को चुनाव हुआ। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से सिंह को फिर को अध्यक्ष चुन लिया।
संघ कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय जमा थे। सिंह के एकमत चुने जाने पर उनके समर्थन ने नारे लगाए गए और फटाखे फोड़े। इस मौके पर सिंह ने कहा कि मुंबई में बसें लाखों उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरा करेंगे। संघ समाज के प्रतिनिधि संस्था के रूप में सदैव समाजसेवा कार्य में आगे रहा है। उन्होंने कहा, तमाम बाधाओं, कठिनाइयों और बेबुनियाद आरोपों के बावजूद हमने संघ को नई मंजिल देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सामाजिक कार्य करने में कभी विचलित नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोग उपचार कराने के लिए मुंबई आते हैं। यहां उपचार करना और खाने की व्यवस्था आसानी से हो जाती है, लेकिन ठहरने के लिए काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी है। लिहाजा ऐसे मरीजों व उनके परिजनों को रहने की नई व्यवस्था बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ की नई इमारत में किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि नई इमारत का काम जोरों पर चल रहा है, जो कि नवंबर के आखिरी तक बनकर तैयार हो जाएगी।
नई इमारत में रहने तथा खाने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। संघ के लोगों का कहना है कि मरीजों या उनके परिजनों के रहने और खाने की व्यवस्था नो प्रॉफिट, नो लॉस की तर्ज किया जाएगा। उत्तर भारतीय भवन में 8845 वर्ग मीटर तक के निर्माण कार्य की अनुमति है। पहले चरण में प्रबंधक का कार्यालय और कॉलेज की इमारत बनाई गई है। दूसरे चरण में ट्रस्ट की इमारत खड़ी की गई। अब तीसरे चरण में एक नई इमारत खड़ी की जा रही है। तीन मंजिले इस इमारत में हॉल, हॉस्टल और गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है जिसमे कुल 12 कमरे होंगे।
इसके तैयार होने से उपचार कराने के लिए मुंबई आने वाले लोगों को काफी सहूलतें मिलेंगी। यहां कइयों के पास रहने की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे लोगों के ठहरने, खाने की व्यवस्था नई इमारत में किया जाएगा। नई इमारत समय से पहले बनकर तैयार होने की संभावना उ. भा. सं के अध्यक्ष ने जताई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि इस इमारत का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे।
![]()












Leave a Reply