Advertisement

कुर्ला में जन जागृति और नुक्कड़ नाटक

प्लास्टिक बंदी अभियान में जुटा NSS और मैत्र प्रतिष्ठान

मुंबई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) मुंबई उत्तर जिला व मैत्र प्रतिष्ठान द्वारा प्लास्टिक बंदी व धन कचरा व्यवस्था को सुधरने के लिए जन जागृति अभियान चलाया गया। इस अभियान में पांच कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों द्वारा कुर्ला पूर्व, नेहरूनगर के विभिन्न इलाको में नुक्कड़ नाटक भी किया। इसके बाद प्रश्न और उत्तर का दौर लंबे समय तक चला।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पूर्व न्यू इंग्लिश स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा गठित मैत्र प्रतिष्ठान के बैनर तले प्लास्टिक से मुक्ति और घनकचरा व्यवस्था पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। 1982 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा अपने इलाके के विकास में भी सहयोग किया जा रहा है। इस आयोजन में विलेपार्ले के साठे कॉलेज के आलावा यहां के चार अन्य कॉलेज के छात्रों ने नेहरूनगर परिसर में घूम -घूम कर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और घनकचरा व्यवस्था को सुधारने की तरकीब बताई।

एन एस एस के रीजनल को-ऑर्डिनेटर वी एम गवारे के मार्गदर्शन में साठे कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कुर्ला पूर्व के नेहरूनगर स्थित बालासाहेब ठाकरे सभागृह में परिचर्चा की गई। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुगंधा शेट्ये, अड़. संतोष आरोलकर, मेजर दिलीप अभ्यंकर, सुभाष दलवी, स्थानीय विधायक मंगेश कुंडालकर व नगरसेविका प्रवीण मोरजकर आदि गणमान्य मौजूद थे।

परिचर्चा में प्लास्टिक व घनकचरा का मुद्दा छाया रहा। इस कर्यक्रम में नेहरूनगर के स्थानीय लोग और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मैत्र प्रतिष्ठान के विनायक सुर्वे, दिनेश राणे, अरुण कुमार पोल और हेमंत गवाते आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *