Advertisement

मनमानी में सुधार करे अडानी नहीं तो आंदोलन तय- कुडालकर

मुश्ताक खान/ मुंबई। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर (Shivsena MLA Mangesh Kudalkar) ने अडानी इलेक्ट्रिसिटी की मनमानियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुर्ला विधानसभा की जनता का आरोप है कि अडानी इलेक्ट्रिसिटी द्वारा मनमाने तरीके से बिजली के दरों में बढ़ोतरी किया जा रहा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं देना, बिलों में जबरन दंड की राशि वसूलना आदि मुद्दों पर विधायक ने बिजनेस हेड नितिन काटे को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि एक माह में इन मुद्दों पर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तय है।

मिली जानकारी के अनुसार जबसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) ने बिजली सप्लाई का कार्यभार संभाला है, तभी से इसके उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कंपनी के कामचोर कर्मचारियों के कारण बिजली के बिलों में जोड़-घटाव किया जाता है। इसके अलावा बिलों के वितरण में बड़ी खामी है।

इन्हीं कारणों से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए कुर्ला (Kurla) के लोकप्रिय विधायक मंगेश कुडालकर ने तिलकनगर स्थित अडानी इलेक्ट्रिसिटी के बिजनेस हेड नितिन काटे को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इन मुद्दों पर एक माह में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तय है। मौके पर विधायक के साथ विभाग संगठक संजना मुणगेकर, उप विभाग प्रमुख संदीप गावडे, नंदु जाधव, ममता परब, केतन हिरडेकर, आदित्य गिड्डे के अलावा कुर्ला विधानसभा के लगभग सभी शाखा प्रमुख साथ थे।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *