Advertisement

श्री सनातन धर्म एजुकेशन के अध्यक्ष का सत्कार





मुंबई। श्री सनातन धर्म एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार कटारिया का 85 वाँ जन्म दिन विद्यालय परिसर में काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटे गए व अन्य ट्रस्टियों, शिक्षक एवं शिक्षकाओं के बीच केक के साथ मिठाइयां भी बांटी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव उपदेश शर्मा के अलावा प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं आदि ने मिलकर शिव कुमार कटारिया को पुष्पगुच्छ दिया व उनकी लंबी उम्र की कामना की।




1974 से श्री सनातन धर्म विद्यालय से जुड़े शिक्षाविद शिव कुमार कटारिया 85 वर्ष की आयु में भी इस स्कूल का कुशल संचालन कर रहे हैं। जेष्ठ ट्रस्टी एवं श्री सनातन धर्म विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के अध्यक्ष शिवकुमार कटारिया की योग्यता व उनके अनुभवों को यहां के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने दंडवत प्रणाम किया। मौजूदा समय में शिवकुमार कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

श्री सनातन धर्म एजुवेत्र्शन ट्रस्ट के विभिन्न पदों पर रहते हुए कटारिया विद्यालय के विकास के मुद्दे पर ही बात करते हैं, वे शिक्षा में कमी या ढिलाई के मामलों में समझौता नही करते। बहरहाल शिव कुमार कटारिया के 85वें जन्मदिन पर प्रधानाचार्य रीता सिंह, प्राइमरी की प्रिंसिपल सरोज शेट्टी के अलावा बड़ी संख्या में ट्रस्टी और शिक्षक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *