Advertisement

कौन बनेगा मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष?

सुर्खियों में इमरान खान

मुंबई। ऐसे नाजुक घड़ी में जमीन से जुड़े युवा नेता मोहम्मद इमरान खान ने मुंबई प्रदेश में बड़ा बदलाव लाने की ठान ली है। पुश्तों से कांग्रेसी रहे खान परिवार के इमरान अपने जज्बात को नही रोक पाए और अपने आला कमान के इशारे पर मुंबई प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। उनका चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन है। खान का कहना है कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह चिन्ह मिला है।

युवा नेता मो. इमरान खान का कहना है की इसी सिलाई मशीन के धागों से राज्य में बिखरे हुए कांग्रेसियों को फिर से पिरोऊंगा। इतना ही नही भटके हुए कांग्रेसियों के साथ-साथ भाजपा और शिवसैनिकों को भी अपने साथ जोड़ूंगा। पार्टी के समर्पित शिक्षित मो. इमरान खान इस पद के योग्य हैं ऐसा पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है।

खान के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो को देखते हुए आला कमान ने उन्हें इशारा दिया है। राजनीति गलियारे में चर्चाओं का बाजार अभी से गर्म है कि 8 और 9 जुलाई 2017 को होने वाले मुंबई प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में इमरान का पलड़ा भारी होगा। क्योंकि उनके साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, मुंबई अध्यक्ष जैसी हस्तियां शामिल हैं।

हालांकि इस दौड़ में और भी कई उम्मीदवार हैं लेकिन इमरान खान की शख्सियत औरों से हट कर है। यही कारण है कि पार्टी के आला से आला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में इमरान काफी लोकप्रिय हैं। एक कांग्रेसी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव तो बस बहाना है इस बार हर हाल में इमरान को ही मुंबई युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *