मुंबई। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय सेवा दल द्वारा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन पूणे के साने गुरुजी स्मारक सिंह गढ़ में किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू महाराष्ट्र के अध्यक्ष व शिक्षा विधायक कपिल पाटिल ने किया। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने व पार्टी के विस्तार पर जोर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कपिल पाटिल ने कहा कि हमें बिहार रोल मॉडल बनाकर धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करना होगा। उन्होंने बिहार का मिसाल देते हुए कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। जिसके कारण चारों ओर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा की वहां किसी समुदाय या धर्म के खाने पर पाबंदी नहीं है, ठीक इसी तरह हमे भी विकास के लक्ष्य भेदना होगा और धर्म व जाति से उठ कर काम करना होगा। तभी हम अपने लक्ष्यों को भेद पाएंगें।
कपिल पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में फडणवीस सरकार की भूमिका में जाति और धर्म आड़े आता है जो कि हमारे देश के लिए खतरनाक है, इससे हमें किसी तरह बचना होगा। इस अवसर पार्टी के महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष फारुख शेख ने कहा की जनता दल यूनाइटेड को तेजी से राज्य भर में विस्तार करने व किसानों की समस्याएं व कर्ज माफ कराने पर जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव इकराम वारसी, महासचिव अजीत शिंदे, उषा ताई निकम, एडज़ाकिर मतीन और कोषाध्यक्ष मालविंदर सिंह खुराना ने अपने -अपने विचार रखे। वहीं मुंबई अध्यक्ष शशांक राव ने कहा कि हमें संतुष्ठि है कि जिस तरह लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं आगे चलकर हम एक बड़ी शक्ति बनेंगे।
![]()













Leave a Reply