Advertisement

मुंबई में उठी हुक्का पार्लर बंद करने की मांग

मुंबई। कमला मिल परिसर में स्थित एक हुक्का पार्लर की एक चिंगारी ने 14 लोगों की जान ले ली और 56 लोग घायल हो गए। इस भयानक हादसे के बाद से मांग उठने लगी है कि हर हाल में मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में हुक्का पार्लर पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इस मांग को मनवाने के लिए फडणवीस सरकार पर सभी राजनीतिक दल दबाव बना रहे हैं।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने कमला मिल अग्निकांड की प्राथमिक रिपोर्ट सार्वजिनक कर दी है। रिपोर्ट में आग लगने का प्रमुख कारण हुक्का पार्लर से उठी चिंगारी बताया गया है। हुक्का पार्लर चलाने के संदर्भ में मुंबई पुलिस और मनपा का दावा है कि वे किसी भी तरह की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसे में, सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर हुक्का पार्लर चलते कैसे हैं।

नागपुर के शीतकालीन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने हुक्का बार पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गैरकानूनी रूप से हुक्का पार्लर या बार चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए संशोधन प्रस्ताव पेश किया था। गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी हुक्का पार्लर पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इधर, राकांपा भी विरोध करने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *