Advertisement

उगाही करने वाला पुलिसवाला गिरफ्तार

संवाददाता/ मुंबई। पुलिस का काम है कि हफ्ताखोरों को गिरफ्तार करना, लेकिन खुद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का एक सिपाही लोगों से हफ्ता मांग रहा था। दहिसर क्राइम ब्रांच ने विट्ठल दहीबांकर नामक इस सिपाही को 15 लाख रुपये की उगाही में गिरफ्तार किया है। बाद में उसे दिंडोशी पुलिस को सौंप दिया गया। दहीबांकर के साथ एक ऑटो चालक लखन मंडल को भी पकड़ा गया है।

इस केस में शिकायत गोरेगांव के एक व्यक्ति ने की। उसने 21 अक्टूबर को किसी नाइजीरियन से ड्रग ली। कुछ देर बाद दो लोगों ने गोरेगांव के इस व्यक्ति को घेरा। खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और 15 लाख रुपये मांगे। बाद में सौदा तीन लाख रुपये में फिक्स हुआ। रकम देने के बाद गोरेगांव के व्यक्ति को कुछ शक हुआ।

उसने सीनियर इंस्पेक्टर सागर शिवलकर से संपर्क किया। जांच हुई और फिर दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए। बाद में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में से एक विट्ठल दहीबांकर लोकल आर्म्स विभाग से जुड़ा है, जबकि दूसरा आरोपी ऑटो चालक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *