मुंबई। महाराष्ट्र सरकार को उन 38 लोगों से 5.11 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलनी है जिन्हें मुंबई में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। एक आरटीआई के अनुसार यह जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि कहा कि वे बकाया राशि को वसूलने की प्रक्रिया में है। राज्य सरकार को लंबित बकाया राशि की गैर- वसूली को लेकर बंबई उच्च न्यायालय की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ था कि 2007 से 2017 तक, मुम्बई पुलिस ने 2,293 लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराई और इसके बदले में 44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
आरटीआई आवेदक नागमणि पांडे को दी गई जानकारी के अनुसार मार्च 2018 तक, मुंबई पुलिस ने 219 लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराई और उसे शुल्क के रूप में इन लोगों से 1.54 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। सुरक्षा शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 5.11 करोड़ रुपये की राशि उन 38 लोगों से अभी प्राप्त की जानी बाकी है, जिन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।
![]()













Leave a Reply