Advertisement

जाली नोट बनाने वाला छात्र गिरफ्तार

संवाददाता/ मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने घर में ही जाली नोट बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से काफी मात्रा में जाली नोट भी जब्त किए हैं। आरोपी को 24 अक्टूबर तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में रखा जाएगा। वहीं, आरोपी के वकील ने कोर्ट में दावा किया है कि उसे मामले में फंसाया गया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने घर में ही नकली नोट बनाने की सूचना पाकर आरोपी के यहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर जगदीश साईल ने पकड़े गए आरोपी के पास से कुल 2 लाख 47 हजार रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं। आरोपी ओमकार सुनीन भोईर कांदिवली के चारकोप इलाके का मूल निवासी है।

साईल ने बताया कि ओमकार छात्र भी है और घरों में खाना पहुंचाने का भी काम करता है। उसने घर में कलर प्रिंटर ले रखा था। उसके पास से क्राइम ब्रांच ने 2000 और 500 -500 के नोट जब्त किए हैं। लेकिन आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को इस केस में फंसाया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 अक्टूबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *