Advertisement

PNB फ्रॉड: 8 अधिकारी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, सीबीआई ने मुंबई से पीएनबी के 8 अधिकारियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें डायरेक्‍टर ईश्‍वर दास अग्रवाल और आदित्‍य रसिवासिया शामिल हैं।

यह मामला चंदेरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का है। इस कंपनी ने 9.9 करोड़ रुपये का फ्राड किया है। इस मामले का खुलासा मार्च में हुआ था। यह घोटाला भी पीएनबी की उसी शाखा का है, जहां से नीरव मोदी का मामला सामने आया था।

इसके अलावा शाखा के एकल खिड़की संचालक मनोज करात, शाखा प्रबंधक संजय कुमार, अमर जाधव, सागर सावंत, बेचू तिवारी, यशवंत जोशी, प्रफुल्‍ल सांवत, मोहिंदर कुमार शर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में फ्राड का खुलासा हुआ था।

इस मामले की जैसे-जैसे परतें खुलीं, तो यह घोटाला 13 हजार करोड़ रुपये के पार चला गया। इस मामले में सीबीआई समेत अन्‍य एजेंसियां जांच कर रही हैं। धोखाधड़ी के इस मामले के केंद्र में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चौकसी है। हाल ही में घोटाले के आरोपी मेहुल को रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *