Advertisement

महाराष्ट्र में तूफानी प्रचार करेंगे पीएम मोदी

संवाददाता/ मुंबई। बीजेपी के नंबर वन स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राज्य में 9 ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम 17 अक्टूबर को सातारा -पुणे (Satara – Pune) में जनसभा को संबोधित करेंगे। सातारा में बीजेपी उम्मीदवार उदयन राजे भोसले लोकसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। यहां उपचुनाव भोसले के राकां सांसद के रूप में इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। अब वे बीजेपी कैंडिडेट के रूप में मैदान में हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य में कुल 18 रैलियां करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि सातारा-पुणे से पहले पीएम 14 अक्टूबर को राज्य में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। रैलियों की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य में 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। राज्य में बीजेपी-शिवसेना महायुति सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य में 9 जनसभाएं करेंगे। जिनमें से दो 17 अक्टूबर को सातारा और पुणे में होंगी। पाटिल स्वयं पुणे शहर के कोथरूड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पाटिल ने बताया कि शाह की कई रैलियां कांग्रेस और राकां के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी महाराष्ट्र में होंगी।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *