Advertisement

…तो फिर जोर पकड़ा प्लास्टिक की थैलियों की धरपकड़

350 किलो थैलियां जब्त, 50000 दंड की वसूली

कल्याण। प्लास्टिक की थैलियों पर लगी पाबंदी के बाद मानसुन के दौरान राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर धर-पकड़ शुरू की गई थी। लेकिन मुंबई सहित उपनगरों में हो हल्ला और बवाल को देखते हुए सरकार की तरफ से नरमी बरती गई, नतीजतन प्लास्टिक बैन पर विराम लग गया। लेकिन अब मानसून समाप्त होने के बाद फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने कल्याण स्टेशन स्थित लक्ष्मी मार्केट परिसर में प्लास्टिक की थैलियों के विरोध में कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कल्याण प्रदूषण नियंत्रण मंडल और मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बंदोबस्त के साथ करीब 350 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त की। इसके अलावा इनको बेचने वालों से 50,000 का दंड भी वसूला है।

बताया जाता है कि काफी धीमी गति से चल रही कार्रवाई, अचानक तेजी हो गई है। इससे कल्याण सहित अन्य क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मार्च 2018 में राज्य सरकार ने प्लास्टिक की थैलियों की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी। इतना ही नहीं इसे पूरी तरह से बंद करने का निर्देश पारित किया था। शासन के निर्णय वेत्र् बाद पालिका प्रशासन द्वारा प्लास्टिक थैलियों के विरोध में जोरदार कार्रवाई शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में यह कार्रवाई काफी तेजी से चली, लेकिन चंद दिनों के बाद धीरे धीरे ठंडे बस्ते में चली गई थी।

फिलहाल प्लास्टिक थैलियों की बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए कल्याण महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की तरफ से जोरो-शोर से कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कार्रवाई की पहली भेंट कल्याण स्टेशन परिसर का लक्ष्मी मार्केट परिसर चढ़ गया। यहां कार्रवाई के दौरान भाजी विक्रेताओं के पास से प्लास्टिक की थैलियों को जब्त किया गया है। जब्त थैलियों का कुल वजन 350 किलो के आसपास बताया गया है। इसके साथ ही 50,000 का दंड भी वसूल किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस की भूमिका अहम मानी जा रही है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *