Advertisement

38 वर्षो से मनाते हैं गणेशोत्सव

मुंबई। अब इसे भक्ति कहें या जूनून पिछले 38 वर्षो से अपने घर में गणपति बप्पा की सार्वजनिक पूजा कराने वाले संजय बजरंगलाल भारतीय के घर आराध्य देव के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। सायन कोलीवाडा स्थित सरदार नगर नंबर 1 के जय अंबे को-ऑप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले संजय भारतीय लगभग 8 साल की उम्र से अपने ही दम पर इस पर्व को मनाते हैं अब वे 46 वर्ष हैं।

धार्मिक विचारों वाले संजय बजरंगलाल भारतीय को बचपन से ही देवी देवताओं से काफी लगाव रहा है। जिसके कारण वे गणेशोत्सव के दारान अपना सारा काम धाम छोड़ कर भक्ति में लीन हो जाते हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने गणेशोत्सव के दौरान एक दिन महाप्रसाद का आयोजन किया।

जिसमें करीब दो सौ लोगों ने शुद्ध शाकाहारी भोजन का स्वाद लिया।  संजय भारतीय के अनुसार प्रतिदिन सुबह और शाम की आरती व पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया की पंचांग के अनुसार गौरी की पूजा कभी पांच तो कभी सात दिनों की होती है। पंचांग और प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही हमारे घर भी गणेशोत्सव मनाया जाता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की हमारे घर की पूजा में सोसायटी के लोगों के अलावा स्थानीय नगरसेवक, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में मित्र भी भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं। पूजा से संबंधित सारे खर्च संजय भारतीय ही उठाते हैं। उनके सभी धार्मिक कार्यों में उनकी माता जी गोदावरी बी भारतीय, भाई उमेश भारतीय, पत्नी आरती एस भारतीय, बेटा देव संजय भारतीय और बेटी देविका एस भारतीय बढ़ -चढ़ कर सहयोग करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *