Advertisement

ईद मिलादुन्नबी के मंच पर दिखा सब रंग

मुंबई। ईद मिलादुन्नबी के पवन अवसर पर वाशीनाका स्थित इस्लामपुरा जमा मस्जिद से तालिबे इल्म बच्चों के साथ भव्य रैली निकाली गई। इस मौके पर जमा मस्जिद के इमाम फकरुल हसन ने देश और दुनिया में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। इस दुआ में बड़ी संख्या में लोंगो ने शिरकत की, इमाम साहब ने हर तबके के लोगों के लिए दुआएं मांगी।

इस रैली में सब रंग देखने को मिला। हर दल के लोग ईद मिलादुन्नबी के मंच पर साथ नजर आए। इस रैली में करीब 40 अनाथ बच्चे भी शामिल थे, जो इस्लामपुरा मदरसे में तालीम ले रहे है। जामा मस्जिद के सदर सैय्यद मेहबूब, सचिव सैय्यद आशिफ जमाल और सहायक सदर नूर मोहम्मद मोकाशी आदि इस रैली में मौजूद थे।

आज के इस आयोजन में चेंबूर भाजपा की ओर से इस रैली का भव्य स्वागत किया गया, इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिनमें डॉ शम्मी खान, रमीज़ शेख आदि का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में भाजपा के चैंबर अध्यक्ष अनिल ठाकुर, भानुदास जी, असलम अंसारी, पप्पू पांडे आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *