Advertisement

पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीः सिंह

आगामी चुनाव में अलग होगी पार्टी की तस्वीर

मुंबई। बहुजन समाज पार्टी के सांसद वीर सिंह ने दावा किया है कि बहन मायावती के नेतृत्व में पार्टी तेजी से फ़ैल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी तस्वीर दिखाई देगी। राज्यसभा के सांसद सिंह ने कहा कि देश में मोदी की हवा निकल गई है। जनता जान चुकी है कि मोदी सरकार बोगस है, और देश के हित में नहीं है।

महाराष्ट्र में संगठन का जनाधार बढ़ाने के लिए मुंबई आए सांसद वीर सिंह ने पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। चेंबूर के कलेक्टर कालोनी में स्थित बासपा भवन हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को लेकर साथ चलेगी। पार्टी के लिए कोई पराया नहीं है। सभी लोग मिलकर काम करें। इसका फायदा सभी को होगा।

उन्होंने कहा की विकास से अछूता रहे पिछड़े समाज का भी भला होगा। वहीं इस बैठक में महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। अशोक सिंह के सुझाव का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अश्वासन दिया है कि आगामी चुनाव बसपा के पक्ष में होगा।

बसपा महाराष्ट्र के प्रभारी अशोक सिंह ने बताया की सांसद वीर सिंह महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलांगना राज्य के प्रदेश प्रभारी भी हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विलास गरूड ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पर विदर्भ क्षेत्र के सुरेश साखरे को नियुक्त किया गया है। साखरे जमीन से जुड़े हुए एक जुझारू नेता और लोगों को साथ लेकर चलने वाले हैं। सभी लोग मिलकर उन्हें सहयोग दे ताकि संगठन और आगे बढ़े। सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि पार्टी में गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *