Advertisement

आठ लुटेरों को 5 साल की सजा

पालघर। 4 साल पहले डहाणू के गंजाड इलाके में लूटपाट करने वाले 8 लुटेरों को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। पांचो लुटेरों पर आरोप था कि गंजाड में रहने वाले उन्होंने जहांगीर कैखशु टाफटी के घर गत 9 सितंबर 2013 की रात घर में घुसकर घर के सदस्यों को बंधक बना कर उनके साथ मारपीट की और तिजोरी में रखे लगभग 3 लाख 92 हजार रुपये सहित सोने चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।

इसके बाद डहाणू पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी। वारदात के कुछ ही दिन में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक श्री राम कोरेगावकर व पुलिस उप निरीक्षक विजय गोडसे की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार लूटी हुई रकम व गहने बरामद कर लिए। गिरफ्तार सभी लुटेरों को जेल हुई। चार साल बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस. एस. गुल्हाने की कोर्ट में सुनवाई हुई।

सरकारी वकील दीपक तरे ने 12 गवाहों को पेश किया। लूट का शिकार हुए जहांगीर ने भी पहचान परेड के दौरान सभी लुटेरों की पहचान की, जिसके बाद इन सभी सबूतों को पर्याप्त मानते हुए न्यायाधीश एस. एस. गुल्हाने ने आठ आरोपियों को दोषी पाया और सभी को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। और दोषियों पर पंद्रह सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *