Advertisement

22 को वाशी में होगा OES का वार्षिक समारोह

मुंबई। ओरिएंटल एजुकेशन सोसायटी द्वारा 9वां वार्षिक समारोह 22 दिसंबर को वाशी स्थित सिडको ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। हालांकि तीन दिनों के इस समारोह में 20 और 21 दिसंबर को कॉलेज कैंपस में प्री इवेंट का आयोजन किया गया है। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं ओईएस के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर जावेद खान मौजूद रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ओईएस द्वारा संचालित सानपाडा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी (एससीसीटी) द्वारा 9वां वार्षिक समारोह 22 दिसंबर को प्रो हरजीत कौर भट्टी के नेतृत्व में मनाया जाएगा। इस समारोह में कॉलेज के छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम के अलावा शिक्षा से जुड़ी विषयों को फोकस किया जाएगा। इस समारोह में आईएस के निदेशक वसीम जावेद खान छात्रों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसीपल प्रो राव साहेब, उप प्रिंसीपल प्रो शीला वारभूवन साखरे के मार्गदर्शन में प्रो हजल जोन्स, प्रो बुशरा अंसारी और प्रो नुसरत जहां आदि गणमान्यों का स्वागत करेंगी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *