मुंबई। राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (नीटी), मुंबई में अप्रैल-जून तिमाही के अंतर्गत 17 मई को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अनेक अधिकारियों/ कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर हिंदी की उन्नति के लिए कार्य करनेवाली प्रसिद्ध हस्तियों ने राजभाषा नीति व वार्षिक कार्यक्रम का कार्यान्वयन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं हिंदी, हिंदी में व्याकरण व वर्तनी का सही प्रयोग तथा हिंदी में सरकारी पत्राचार का मौलिक स्वरूप, आदि विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यशाला में प्रशांत गोस्वामी, शोभना सुरेश, रामोतार कुमावत, जलजा रामचंद्रन, सुषमा बेले, देवेंद्रनाथ सावंत, प्रभाकर परब एवं संजय राणे आदि उपस्थित थे। मो. आफताब आलम, हिंदी अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply