Advertisement

नीटी में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (नीटी) मुंबई में 20 फरवरी को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला (जनवरी-मार्च, 2019) का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अनेक अधिकारियों/ कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर हिंदी की उन्नति के लिए कार्य करनेवाली प्रसिद्ध हस्तियों ने राजभाषा कार्यान्वयन की समस्याएं व समाधान, कार्यालयीन टिप्पण व प्रारूपण, परिभाषित शब्दावली का प्रयोग एवं अभ्यास और हिंदी में व्याकरण – वर्तनी की समस्याएं एवं उनका निवारण, आदि विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए।

कार्यशाला में बी.टी.हवेलीकर, एस.आर.रसाल, वंदना परखल, अशोक गडीकर, रामसिंह रावत, अभिजीत पठाडे, आदि उपस्थित थे। मो. आफताब आलम, हिंदी अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *