Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग

मुंबई। दूसरे के घर को अपना बताकर बेचने के आरोप में कुर्ला पुलिस ने अबु तालिब को गिरफ्तार किया है। दरअसल कुर्ला पश्चिम के शमी कंपाउड में शमीम मोहम्मद अली का झोपड़पट्टियों में दो घर था। उनके व उनकी पत्नी की मौत के बाद उनका वंश चलाने वाला कोई नही था। इसका लाभ उठाते हुए अबु तालिब शेख ने सलीम नामक व्यक्ति से 5 लाख और मोहम्मद शाहिद से 16 लाख रुपये उक्त घर के एवज में ठग लिया था। लेकिन सलीम और शाहिद को जब इस फर्जीवाड़े की भनक लगी तो दोनों ने इसकी शिकायत कुर्ला पुलिस में कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अबु तालिब को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पश्चिम के शमी कंपाउंड में स्थित शमीम मोहम्मद अली नाम के व्यक्ति का दो घर था। शमीम परिवार में सिर्फ पति पत्नी ही थे। उन लोगों का कोई बच्चा या करीबी रिश्तेदार यहां नहीं थे। इसी का लाभ उठाते हुए अबु तालिब शेख ने उस घर को अपना बता कर, उसे बेचने की पेशकश कई लोगों से की थी। इस बीच सलीम और शाहिद नामक दो अलग अलग लोग मिले।

इन दोनों से उस घर के एवज में एक से 5 लाख और दूसरे से 16 लाख लेकर अबु तालिब मुंबई से यूपी चला गया। सलीम और शाहिद के कॉल करने पर वह कोई पुख्ता जवाब नहीं देता था। इसके बाद दोनों ने कुर्ला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को शक है कि अबु तालिब ने इस प्रॉपर्टी को और कितने लोगों से बेचा है। कुर्ला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने इस मामले में कड़ी करवाई करते हुए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *