मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूव नगरसेवक एवं महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश भोसले का 56वां जन्मदिन काफी धूम-धाम से मनाया गया। 55 वर्ष पूरा कर चुके प्रकाश भोसले ने अपने जन्मदिन का केक आर सी मार्ग पर स्थित राकांपा के जनसंपर्क कार्यालय में काटा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ- साथ उनके क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी और साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी की।
मनपा के विभिन्न समितियों में सदस्य रह चुके प्रकाश भोसले अपने कार्यकाल में काफी लोकप्रिय नगरसेवकों में से एक थे। मौजूदा समय में भोसले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उम्र के कई उतार-चढ़ाव देख चुके प्रकाश भोसले इन दिनों पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस अवसर पर मधुकर सिरसाठ, विष्णू गायकवाड, पवन अग्रवाल, संजय कांबले, आर डी बडेकर, सुभाष क्षेत्रे, पत्रकार हरिशचंद पाठक, महादेव सालवे के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply