संवाददाता/ मुंबई। अणुशक्तिनगर विधानसभा (Anushakti Nagar Vidhansabha) में शिवसेना के दिग्गज उम्मीदवार को जोरदार पटखनी देने वाले राकांपा के मुंबई अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को बधाई देने का तांता लगा है। इस दौरान मुंबई अंजुमन बकई कमेटी के अध्यक्ष बशीर अहमद बकई व उनके सहयोगियों ने नवाब मलिक को पुष्पगुच्छ भेंट किया व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कुर्ला पश्चिम के नुरमंजिल स्थित मलिक के कार्यालय में कांग्रेस के अणुशक्तिनगर तालुका अध्यक्ष (सोशल मीडिया सेल) के गुड्डु बकई व उनके साथियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से बना गमछा भेंट किया। इस अवसर पर वकील अहमद खान, अशफाक खान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply