Advertisement

मंडल की पूजा में नगरसेवक का स्वागत

मुंबई। चेंबूर कैंप के रामटेकड़ी स्थित जय माता दी मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव में स्थानीय नगर सेवक महादेव शिवगण माँ दुर्गा का दर्शन किया। दर्शन के बाद मंडल के अध्यक्ष विजय भोसले ने भाजपा नगरसेवक शिवगण को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। बताया जाता है कि करीब एक दशक से चल रहे उत्सव में गरबा डांडिया की धूम रहती है।

इस मंडल में नेता अभिनेता व शासन और प्रशासन के पदाधिकारी माँ दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार मंडल द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की झांकी दी गई है। यहां हर धर्म और समाज के लोग आते हैं। मंडल द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरीक व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *