Advertisement

वाशीनाक में मुस्लिम युवक रोज करता है गणपति की आरती

मुंबई| देश में इन दिनों तेजी से जातिवाद पनप रहा है, हिंदू- मुस्लिम का धुर्वीकरण भी उफान पर है। वहीं महज 24 साल का एक मुस्लिम युवक सार्वजनिक गणेशोत्सव (Ganeshotsav) में विधिवत रूप से आरती का पाठ करता है। गणपति बप्पा की पूजा भी करता है। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि वह बिना किसी धार्मिक पुस्तक देखे ही मंत्रोच्चारण भी करता है। उसे पूजा की सारी विधी बाई हार्ट याद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाशीनाका (Vashinaka) में यह नजारा आर सी मार्ग से सटे शंकर देवल (Shankar Mandir) स्थित तरुण बाल मित्र मंडल (Tarun Mitra Mandal) में सहज ही देख जा सकता है। रिज़वान खान के साथ मनोज सालवे, आशीष जयसवाल और अरुण राजभर भी साथ देते है।

इस मंडल का संचालन पिछले 24 वर्षो से संतोष वाढवणे कर रहे है। इतना ही नही इस मंडल की स्थापना भी संतोष वाढवणे ने ही किया है, जो अब तक सुचारू रूप से चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *