Advertisement

विक्रोली में युवक की चाकू मारकर हत्या

मुंबई। विक्रोली में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्या का कारण पुरानी रंजिश की बात सामने आयी है। विक्रोली में रहने वाले गुफरान अब्दुल हक्क खान को सोमवार की रात 12.35 बजे विक्रोली जोगेश्वरी लिंक रोड स्थित बिंदू माधव ठाकरे चौक के पास चाकू मार दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। विक्रोली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *