Advertisement

अप्रैल से मुंबई-गोवा का सफर क्रूज पर

मुंबई। महाराष्ट्र और गोवा में जल यातायात को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह से मुंबई-गोवा क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा जनवरी में शुरू होनी थी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रूज का आयात किया जाना था, जो सही समय पर नहीं हो पाया। इस वजह से परिचालन में देरी हुई।

मुंबई-गोवा के बीच क्रूज सेवा के परिचालन का जिम्मा सी-ईगल कंपनी पर है। जानकारी के अनुसार, मुंबई और गोवा से हर दूसरे दिन दोनों दिशा से एक क्रूज रवाना किया जाएगा। सी-ईगल के अनुसार, क्रूज की यात्री क्षमता 200-250 होगी। इसका एक तरफ का किराया 1000 से 1500 रुपये के बीच होगा।

यातायात विशेषज्ञों ने बताया कि अप्रैल में छुटि्टयों के दौरान मुंबई से काफी लोग गोवा में छुटि्टयां मनाने जाते हैं। इसलिए रेल, सड़क और हवाई सेवा से बेहतर क्रूज सेवा साबित हो सकती हैं, क्योंकि इसमें यात्रियों को अलग-अलग नजारों का अनुभव मिलेगा। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया क्रूज परिचालन के लिए आवश्यक सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इसका परीक्षण भी हो गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से यह सेवा मुंबई-गोवा के बीच शुरू कर दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *