Advertisement

फाउंडेशन का 13वां ब्लड डोनेशन 30 को

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। न्यू होप फाउंडेशन और श्री मानव सेवा संघ द्वारा संयुक्त रूप से 30 जुलाई रविवार की सुबह 9 बजे से सायन हॉस्पिटल के पास संघ के हॉल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। 13वां ब्लड डोनेशन कैंप सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। फाउंडेशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई है की इस बार 600 यूनिट रक्त जमा होगा।

श्री मानव सेवा संस्था में 30 जुलाई को न्यू होप फाउंडेशन (एन एच एफ) द्वारा 13वां ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में ब्लड डोनेट करने वालों को फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट, गिफ्ट और सभी के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में करीब दो हजार गणमान्यों के आने की उम्मीद है।

बता दें कि फाउंडेशन द्वारा कैंप में जमा होने वाले ब्लड को मुंबई के सायन, जे जे हॉस्पिटल, महानगर ब्लड बैंक, अनविकक्षा ब्लड बैंक और जसलोक अस्पताल में दिया जाएगा। ताकि जरूरत मंदों के काम आ सके। पिछले साल मुंबईकरों ने 484 यूनिट ब्लड डोनेट किया था। इस बार फाउंडेशन के सदस्यों को 600 यूनिट ब्लड जमा होने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *