Advertisement

मुंबई में बढ़ेंगी लोकल सेवाएं

सेमीफास्ट खत्म

मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में मध्य रेलवे ने नया टाइम टेबल अक्टूबर से लागू करने का फैसला किया है। नए टाइम टेबल में कई बड़े बदलाव किये गए हैं जिनसे ठाणे के आगे कलवा-ठाकुर्ली के बीच लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नए टाइम टेबल के मुताबिक में सेमीफास्ट लोकल की सेवाओं को खत्म कर उसकी जगह अब फास्ट लोकल की सेवाओं को बढ़ाया जाएगा।

नया टाइम टेबल लागू होने के बाद मध्य रेलवे पर 40 लोकल सेवाएं बढ़ने वाली हैं। इनमें ठाणे से कल्याण, बदलापुर, अंबरनाथ के बीच 15 सेवाएं चलाने की उम्मीद है। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उपरोक्त सेक्शन में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने के कारण सेवाओं की संख्या बढ़ाई गई है। मध्य रेलवे पर रोजाना 1660 सेवाएं चलती हैं।

इनमें से 836 सेवाएं मेन लाइन पर दौड़ती हैं जिनमें से 243 फास्ट और 178 सेमीफास्ट सेवाएं होती हैं, जबकि 415 सेवाएं धीमी गति की होती हैं। सेमीफास्ट ट्रेनें सीएसटी दिशा की ओर जाते वक्त ठाणे से तेज होती हैं और और कल्याण की ओर जाने के दौरान ठाणे के बाद धीमी हो जाती हैं।

दिवा स्टेशन पर नए प्लैटफॉर्म बनकर तैयार हैं जिसके बाद कुछ फास्ट ट्रेनों को इस स्टेशन पर पड़ाव दिया जाने लगा है। लेकिन मौजूदा फास्ट ट्रेनों की संख्या कम पड़ रही है इसलिए नए टाइम टेबल में और फास्ट ट्रेनों को दिवा पर पड़ाव देने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *