Advertisement

बारिश ने मचाई मुंबई में भारी तबाही

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बारिश अब लोगों के लिए कहर बन रही है। बारिश ने महानगरपालिका के हर दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं। 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जगह-जगह पानी भरने से अब जानमाल के नुकसान की खबरें भी आने लगी हैं।

वडाला इलाके के एंटॉप हिल में जहां जमीन धंसने से एक साथ 15 से 20 कारें मलबे में समा गईं, वहीं ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए। इससे पहले रविवार शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए।

खिलौनों की तरह गिरीं कारें
एंटॉप हिल इलाके में सोमवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग के पास अचानक जमीन धंसने से अफरातफरी मच गई। परिसर में खड़ीं कारें एक-एक कर मलबे में समाती चली गईं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही बिल्डिंग को खाली करने को कहा गया है।

 


बिल्डिंग का हिस्सा गिरा
वडाला के एंटॉप हिल इलाके में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा।
इमारत के मलबे में 15 से 20 कारें दबीं, कुछ लोग भी फंसे।
लोगों से बिल्डिंग परिसर खाली करने के लिए कहा गया।
एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन।

लोकल का हाल

  • सेंट्रल रेलवे के सभी तीन रूट मेन, हार्बर, ट्रांस हार्बर पर लोकल लेट।
  • ठाणे और भायखला रूट पर लोकल ट्रेन 15-20 मिनट लेट।
  • लोकल के ज्यादातर रूट्स पर तकरीबन 10 मिनट तक विलंब।
  • वेस्टर्न लाइन पर बोरीवली-कांदीवली के बीच तकनीकी खराबी।
  • ठाणे-भायखला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन प्रभावित।
  • सायन और ठाणे के बीच भी देरी से चल रही है लोकल सेवा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *