मुंबई। सोशल मीडिया से पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद नेहरू नगर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक वायरल हुए वीडियो में आरोपी व्यक्ति 16 वर्षीय एक लड़की की पिटाई करते हुए दिख रहा है। यह घटना मंगलवार की है जो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी। आरोपी की पहचान इमरान शाहिद शेख के रुप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर ली।
गौरतलब है कि मुंबई के कुर्ला-नेहरुनगर इलाके में जोर -जोर से बहस करने से मना करने के बाद एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर पिटाई कर उसकी नाक की हड्डीi तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने इस व्यक्ति को और उसके दोस्तों को जोर-जोर से बहस करने से रोका था।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 17 अक्तूबर को चेंबुर के श्रमजीवी नगर की एसआरए इमारत के पास शाम करीब 7 बजे हुई। उस वक्त पीड़िता एक मित्र के साथ अपने क्लास के लिए जा रही थी। अधिकारी ने बताया, जब वह अपनी इमारत के पास पहुंची तो उसने पाया कि वहां एक ऑटो रिक्शा में बैठे कुछ युवक जोर-जोर से बहस कर रहे हैं। पीड़िता ने उन्हें शोर नहीं मचाने को कहा और अपने मित्र के साथ कुछ दूर चली गई।
हालांकि, डांटे जाने पर शेख ऑटो से बाहर निकला और उसे पीटने लगा। शेख, पीड़िता का परिचित है। अधिकारी ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पिटाई करने से उसे नहीं रोका। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।
![]()












Leave a Reply