मुश्ताक खान/ मुंबई। हाल ही में तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाने के बाद मुंबई सहित पूरे देश के कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हैं। इसके तहत मुंबई कांग्रेस की ओर से चेंबूर में जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशवासियों को आजादी के जीने नहीं देती और ना ही मरने दे रही है। उनके पास कोई आर्थिक योजना नहीं है। राज्य सरकार पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। खजाना लूटने के बाद अब भाजपा सरकार की नजर रिजर्व बैंक के पैसे पर है।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। भाजपा शासन में मुंबई का विकास कई वर्ष पीछे चला गया है। राफेल घोटाले से भाजपा सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। निरुपम ने अपने कार्यकर्ताओं को साल 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में चव्हाण व निरुपम के अलावा विधानसभा में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल, एआईसीसी सचिव आशीष दुआ, चंद्रकांत हंडोरे, सचिन सावंत व चरणजीत सिंह सप्रा समेत कई नेताओं ने अपने -अपने विचार रखे।
गौरतलब है कि चेंबूर के आरसी मार्ग पर स्थित खड़ी मशीन परीसर में कांग्रेस पार्टी की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहूमत से सरकार बनाने की खुशी में जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेख मिस्त्री, राजन माहूलकर, किशन मिस्त्री, खालिद नईमी आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply