Advertisement

मुंबई सिटी में घटी मतदाताओं की संख्या

संवाददाता/ मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में मुंबई (Mumbai) शहर जिला राज्य में एकमात्र शहरी क्षेत्र है जहां गत दस वर्षों में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। मुंबई शहर जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसकी वजह उत्तर या नगरीय क्षेत्रों से परे आबादी का प्रवासन है। 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की आबादी में 7.56 प्रतिशत की कमी आई है।

वर्ष 2009 में मुंबई शहर जिले में 26,87,166 मतदाता थे जो 2014 में घट कर 24,57,195 रह गए। अद्यतन मतदाता सूची के मुताबिक मुंबई शहर जिले में कुल 25,04,738 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 13, 68,482 पुरुष, 11,35,777 महिलाएं और 108 ट्रांसजेंडर हैं। मुंबई शहर के जिला कलेक्टर शिवाजी जोंधले ने बताया कि जिले में कुल 138 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल या इससे ऊपर है।

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दौरान जिले के 260 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुंबई शहर जिले में कोलाबा, मुम्बादेवी, मालाबार हिल, भायखला, शिवडी, वर्ली, धारावी, सायन, कोलीवाडा, वडाला और माहिम विधानसभा सीटें आती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर सकते हैं।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *