Advertisement

अब बेस्ट की नई बसें ब्रेक लगाने पर होगी चार्ज

मुंबई। महानगर मुंबई की सड़कों पर कईं बार शोर मचाती बेस्ट की बसें अब ब्रेक लगाने पर चार्ज होगी। यदि बार-बार ब्रेक लगाने से बस को नुकसान की बजाय फायदा हों, तो कैसा होगा। ऐसा संभव होने जा रहा है क्योंकि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने खरीदी हैं 6 नई बसें जिनमें यह तकनीक उपलब्ध है।

बेस्ट बसों के बेड़े में जल्द ही शामिल होने जा रहीं ये नई बसें पूरी तरह से प्रदूषण रहित और इलेक्ट्रिक बसें हैं। नई खेप की चार बसें बेस्ट को प्राप्त हो चुकी है जिन्हें बेकबे डिपो में रखा गया है। इन बसों में लीथियम आयन बैटरी लगी है जिसे एक बार चार्ज करने पर बस 300 किमी तक चल सकती है। लाल और सिल्वर रंग की इन बसों में 35 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इन बसों के पायदान नीचे हैं जिसके कारण यह खासतौर पर बुजुर्ग एवं महिला यात्रियों के लिए सुगम होंगी।

इन बसों का ताड़देव आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण होना है जिसके बाद इन्हें नवंबर माह के अंत तक महानगर की सड़कों पर देखा जा सकता है। पिछले वर्ष मार्च में इन बसों को खरीदने पर के लिए बेस्ट पैनल की सहमति बनी थी। प्रत्येक बस को 1.65 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। वर्तमान में जो नॉन-ए.सी. और ए.सी. बसें हैं उनकी कीमत 50 लाख रुपये है। बेस्ट के पास अभी 3400 नॉन-ए.सी. बसें हैं, इनमें से 2200 सीएनजी पर चलती हैं।

इन 6 बैटरी ऑपरेटेड बसों में से 4 बसें चीन में निर्मित BYD K-7 बस है जबकि दो अन्य बसें भारत में निर्मित VE स्काईलाइन प्रो-मॉडल बसें हैं। इन बसों में गियर बॉक्स और क्लच पैडल्स नहीं होते हैं जिसके कारण इन्हें भीड़ में चलाना आसान होता है। साथ ही ब्रेक लगाने पर अतिरिक्त ऊर्जा का निर्माण होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *