Advertisement

दूसरे ही दिन ठप्प हुई मोनो रेल

मुंबई। 10 महीने तक बंद रहने के बाद शनिवार सुबह धूमधाम से मोनो रेल सेवा की शुरुआत की गई थी। लेकिन सेवा शुरू होने के दूसरे ही दिन मोनो रेल के फिर ठप्प हो गयी है। रविवार दोपहर चेंबूर नाका स्टेशन के करीब इंटरनेट के वायर में फंसने की वजह से ट्रेन बंद पड़ गई थी। अचानक ट्रेन के बंद होने की वजह से यात्री ट्रेन में ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

दमकल विभाग की सीढियों की सहायता से ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद दमकल अधिकारियों ने ट्रैक के करीब मौजूद इंटरनेट के केबल को काटा, जिसके बाद दोबारा मोनो सेवा शुरू की गई। मोनो के ठप्प रहने के दौरन केबल माफिया के अवैध तरीके से इंटरनेट और केबल के तार मोनो के खम्बों पर अटका रखे थे।

लेकिन सेवा शुरू करने से पहले अधिकारी खम्बों पर लटके इन तारों को नहीं देख पाएं. जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा है। एमएमआरडीए प्रवक्ता दिलीप कवटकर के अनुसार घटना के 30 मिनट के भीतर समस्या का समाधान कर लिया गया। 4 बजे के करीब मोनो सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। 9 नवंबर 2017 को शॉर्ट सर्किट की वजह से मोनो रेल के दो डिब्बे जलकर ख़ाक हो गए थे।

म्हैसूर कॉलोनी स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता लगाने व भविष्य में ऐसी घटना रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने तक एमएमआरडीए ने मोनो सेवा को बंद करने का निर्णय लिया था। नवंबर महीने से ठप्प पड़ी मोनो सेवा को शनिवार को दोबारा शुरू किया गया था।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *