Advertisement

धर्म के नाम पर बांटने वालों को चाटा

जागरूक हुए लोग, नहीं गलेगी दाल

मुंबई। जात धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालने वालों के मुंह पर कई गणेशोसत्व मंडल और मोहर्रम कमेटियों का जोरदार चाटा! इसका ताजा मिसाल कुर्ला पूर्व के वास कमेटी और अमरदीप मित्र मंडल है। कुर्ला पूर्व में इस तरह का एक नहीं तीन मंडल और वास कमेटियां एक साथ दोनों त्यौहारों को मना रहीं हैं। इनमें एक कुर्ला पूर्व स्टेशन परिसर में है, वहीं दूसरा जागृति नगर और तीसरा ठक्कर बप्पा स्थित वत्सल ताई नाईक नगर में है। कुछ ऐसी ही स्थिति शिवाजीनगर, गोवंडी और चीता कैंप में भी देखा जा रहा सकता है।

इन सभी इलाकों के लोग इतने जागरूक है कि सभी धर्मों के त्यौहारों में एक दूसरे का सहयोग करते है। लेकिन खुशी के माहौल को बिगाड़ने में असमाजिक तत्वों द्वारा खुशियों के रंग में भंग डालने की कोशिश की जाती है। मुंबई पुलिस के जोन 6 की हद में आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों में इस बार पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सहमती से सभी धर्मों के लोगों को एक ही धागे में पिरोया गया है। जो कि हिन्दू – मुस्लिम के भाईचारे को एक दूसरे से जुदा करने का खोखला सपना देखते हैं।

इस मुद्दे पर अमदीप मित्र मंडल के अध्यक्ष भाष्कर म्हात्रे से बात करने पर उन्होंने बताया कि चुनावी माहौल आते ही मुट्ठी भर लोग हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत के बीज बोने की कोशिश करने लगते हैं। उन्होंने कहा की भड़काउ बातों से हटकर हमें असलियत जानने की कोशिश करनी चाहिए। मौजूदा समय में मुंबई सहित देश वेत्र् हर कोने में गणोशोत्सव की धूम मची है।

इस माहौल में मुंबई के कुर्ला में हिन्दू और मुस्लिम के बीच अनोखा मिलन देखने को मिल रहा है। यहां एक तरफ खादमाने गौस वाज कमेटी में मुसलमानों के धर्म गुरू तकरीर करते नजर आते हैं। वही दूसरी ओर हिन्दू भाई गणपति बप्पा की आराधना में लीन हैं। दोनों समुदाय मिलजुल कर एक दूसरे के पर्व पर जश्न मना रहे है। यहां धर्म का कोई भेद भाव नहीं बस इंसानियत की मिसाल है।

इस मुद्दे पर खादमाने गौस वाज कमेटी के हारून शेख ने कहा की हम सब एक है। बचपन से साथ रहे, खेले पढ़े और बढ़े फिर भेद-भाव क्यों। हम सभी ने अपना सिस्टम बना लिया है। इसे देखकर लगता है हम सही माईने में हिंदुस्तानी हैं।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *