महिला उत्पीड़न के खिलाफ जंग
मुश्ताक खान/ मुंबई। आगामी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रिसाइस होलीडेस के सहयोग से के जे एम ड्रीम इंटरटेंमेंट द्वारा मिस और मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता (Miss and Mrs. Maharashtra competition) की अनोखी पहल किया गया है। 26 जनवरी 2020 की शाम मुंबई के हिलटन होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मिस और मिसेज महाराष्ट्र का चयन किया जाएगा। इसके लिए कुल 22 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जो राज्य के विभिन्न स्थानों से है।
राज्य स्तरीय मिस और मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाना व इसके खिलाफ आवाज बुलंद करना है। के जे एम ड्रीम इंटरटेंमेंट की चेयर पर्सन कविता किशोर ने बताया की महिला उत्पीड़न के खिलाफ केंद्र व राज्य की सरकारों के साथ-साथ देश की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं इस लड़ाई को लड़ रही हैं। हमारी संस्था द्वारा पीड़ित व असहाय युवतियों व महिलाओं को विशेष मंच के जरीये इस लड़ाई का हिस्सा बनने वाले हैं।

उन्होंने कहा की महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की इस लड़ाई में हमारी संस्था कामयाब होगी। वहीं इस प्रतियोगिता के सहयोगी प्रिसाइस होलीडेस के निदेशक महेश सेठी ने कहा की इस प्रतियोगिता के जरीये राज्य की उन युवतियों और महिलाओं को अपना हुनर व सौंदर्य दिखाने का अवसर मिलेगा, जो इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहती हैं। लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिलता। निदेशक महेश सेठी ने बताया की मिस और मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता पहली बार मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

सहारा एयरपोर्ट रोड पर स्थित हिलटन होटल में होने वाले इस प्रतिभागियों में राज्य के विभिन्न हिस्से से 22 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जो इस को मंच के जरीये खुद की प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ दुनिया की सताई हुई युवतियों व महिलाओं के लिए मिसाल बनेंगी। के जे एम ड्रीम इंटरटेंमेंट की कविता किशोर के अलावा इस प्रतियोगिता का संचालन में जयश्री रगड़े और मीनल लांडगे, जय कुमार नायर और निश्ता वसंत की भूमिका सराहनीय होगी।
![]()













Leave a Reply