साभार/ मुंबई। मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे लोगों को म्हाडा दिवाली गिफ्ट देने जा रही है। दिवाली से पहले मुंबई में म्हाडा 1194 घरों की लॉटरी निकालेगी। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण म्हाडा के अध्यक्ष उदय सामंत ने यह घोषणा शुक्रवार को की। इससे पहले गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा था कि मुंबई म्हाडा की लॉटरी अक्टूबर या नवंबर महीने में निकल सकती है। दिवाली 7 नवंबर को है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले मुंबई म्हाडा की लॉटरी निलेगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सामंत ने कहा कि जल्द ही मुंबई म्हाडा की तरफ से 1194 घर और 108 दुकानों की लॉटरी निकाली जाएगी, म्हाडा 10 साल बाद दुकानों के लिए आवेदन मंगाएगी।
हालांकि सामंत ने यह नहीं बताया कि लॉटरी कब निकाली जाएगी.सामंत ने कहा कि अभी घरों की कीमतें तय होना बाकी है। एक सप्ताह में इसकी कीमतें तय हो जाएंगी और 15 दिनों के अंदर ही लॉटरी की तारीख घोषित कर दी जाएगी। मुंबईकरों की नजर म्हाडा की लॉटरी पर है। लोग म्हाडा से सस्ते घर की आस लगाए हैं,क्योंकि इससे पहले म्हाडा के घरों की कीमत आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गयी है।
![]()
















Leave a Reply