Advertisement

धूम-धाम से मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

मुंबई। बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62वां जन्मदिन मुंबई सहित देश के लगभग सभी राज्यों में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इसे यादगार बनाने के लिये सांसद वीर सिंह, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे व प्रभारी प्रा खंदारे विशेष रूप से मुंबई में उपस्थित थे। बसपा नेता अशोक सिंह द्वारा आयोजित इस पार्टी में राज्य के लगभग सभी जिलों से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो के 62वें जन्मदिन पर 21 किलोग्राम का केक कुर्ला पश्चिम के श्री कच्छी विशा ओसवाल जैन सेवा समाज हॉल में सांसद व राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह, सुरेश साखरे व अन्य गणमान्यों द्वारा काटा गया। इस मौके पर पार्टी द्वारा नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। सांसद वीर सिंह ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया।

उन्होंने कोरेगांव में दलितों पर हुए अत्याचार के मामले पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। वीर सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता भाजपा को पवेलियन लौटाने के लिए काफी है, आने वाले दिनों हमारी सरकार बनना तय है। वहीं महाराष्ट्र प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश साखरे ने कहा की भाजपा की दोगली नीतियों के कारण पार्टी में फूट पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा अमीरों की पार्टी है, उन्हें गरीब या गरीबों से कोई लेना देना नहीं।

भाजपा गरीबी हटाने के बजाय गरीबों को हटाना चाहती है। भाजपा देश को बर्बाद करने पर तुली है। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य प्रभारी प्रा खंदारे ने कहा की अगर भाजपा को हटाना है तो हमें एक मंच पर आना होगा। इस कार्यकर्म के आयोजक नेता अशोक सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में बसपा ने भाजपा धूल चटाया है। आने वाले चुनाव में भी बसपा -भाजपा पर भारी पड़ेगी।

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन की पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस मौके पर मुंबई सहित पूरे राज्य से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का कारवां कुर्ला के श्री कच्छी विशा हॉल में पहुंच कर अपने जनाधार का परिचय दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *